हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी एक युवती को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर आरोपियों ने 1.10 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। देहात प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

नवज्योति कॉलोनी निवासी आंचल को एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया जिसमें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया। पीड़िता को झांसे में लेकर ठगों ने उसे इंस्टाग्राम पर बने एक ग्रुप में जोड़ लिया जिसमें 311 लोग जुड़े थे। इंस्टाग्राम आईडी पर लाइक करने का काम दिया गया। एक लाइक के बदले पांच रुपए देने की बात हुई। सिक्योरिटी अमाउंट के तौर पर 47,000 लिए गए। पीड़िता के पति को जब मामले की जानकारी हासिल हुई तो उसने साइबर ठगों से पैसे वापस करने की बात की। ठगों ने कहा कि पैसे वापस करने के लिए कम से कम डेढ़ लाख रुपए जमा होने चाहिए। ऐसे में उन्होंने 63,667 रुपए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होते ही ठगों ने पीड़ित को ब्लॉक कर दिया जिन्होंने न्याय के लिए गुहार लगाई है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:



























