हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में रविवार एक बार जानलेवा साबित हुआ है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत मंसूरपुर कट के पास हुए जबरदस्त हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई हैं। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
बता दें कि रविवार को रामपुर के थाना शाहाबाद निवासी आमिर पुत्र जमीर तथा शाहरुख पुत्र शुम्भा व बरेली निवासी सिरौली ईदुल पुत्र सनब्बर एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर दिल्ली से रामपुर जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित मंसूरपुर कट के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों हादसे का शिकार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो को सीएचसी व एक को देवनंदीनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि तीनों ईंद का त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। फिलहाल वाहन चालक फरार है।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















