👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड न्यायालय ने छेडछाड के दो आरोपियों को 3-3 साल का कारावास व अर्थदण्ड की सजा दी है।
हापुड पुलिस ने ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में चिन्हित अभियोगों (पॉक्सो व जघन्य अपराध) में आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाये जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए 02 अभियुक्तों को 03-03 वर्ष का कारावास व 1700-1700 रुपये (कुल 3400/- रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित कराया है।आरोपी थाना बाबूगढ के गांव मुबारक पुर के अर्जुन व जोनी है।


























