हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव फगौता निवासी तीन वर्षीया बच्ची दिमागी बुखार से ठीक होकर अस्पताल से घर आ गई है। वहीं बच्ची के हाथ पैर भी काम करने लगे है। बच्ची को स्वस्थ देखकर परिवारजन बेहद खुश हैं। परिवार के अन्य बच्चे भी स्वस्थ है। बता दें कि बीती आठ अगस्त को फगौता निवासी मोहित शिशोदिया की तीन वर्षीया बच्ची में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई थी। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची अब स्वस्थ है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























