👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर रविवार की रात तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई. इस दौरान तीन लोग घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. आपको बता दें कि एक कैप्सूल कैंटर, ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो में ड्राइवर समेत 8 लोग सवार थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में लगभग तीन लोग घायल हो गए जिन्हें आस-पास अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. इस दौरान सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया जिसे पुलिस ने सुचारू कराया.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041






























