हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर नीलकंठ फार्म हाउस के पास रविवार को गढ़ से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे एक बस का परिचालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है.
बता दें कि एक बस अमरोहा से आनंद विहार के लिए निकली. इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बस ने आगे चल रही बस में टक्कर मार दी. इस जोरदार भिड़ंत में आजम पुत्र बिट्टू निवासी पलवल घायल हो गया. वहीं बस में मौजूद एक अन्य परिचालक साजिद बाल-बाल बच गया. रुद्रपुर से दिल्ली जा रही एक कार भी इस दौरान बस में जा भिड़ी जिसमें राजीव अपने परिवार संग सवार थे. इस दौरान कार सवार बाल बाल बचे गए.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


























