हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रविवार की देर रात कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए जिनमें चार लोग घायल हो गए जिनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जांच में जुट गई।
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया क्षेत्र कि मंसूरपुर के पास एक डीसीएम किन्हीं कारणों से खराब हो गई। इसी बीच कोहरे के कारण पीछे से आई एक स्विफ्ट कार की डीसीएम से भिड़ंत हो गई। हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहन चालकों की आपस में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच पीछे से एक और वाहन आया और स्विफ्ट गाड़ी से जा भिड़ा। हादसा इतना जोरदार था कि इसमें चार लोग घायल हो गए जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस में घायलों को अस्पताल भिजवाया जिनका उपचार जारी है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more
























