हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित कुचेसर रोड चोपला के पास तीन वाहन आपस में भिड़ गए जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चार को गाज़ियाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की दोपहर का है जब बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर नए बाईपास पर एक मिनी ट्रक की सामने से आ रही गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई। मिनी ट्रक हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था जबकि गाड़ी मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी बीच एक अन्य गाड़ी क्षतिग्रस्त वाहनों से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसने मौके पर पहुंचकर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में सिंभावली निवासी रिहान, असलम, फातिमा, हल्द्वानी निवासी देवेंद्र पांडे, तुलसी, गोविंद, वर्षा निवासी मुरादाबाद घायल हो गए। चिकित्सकों ने चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गाज़ियाबाद के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























