हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक इनोवा कार, स्विफ्ट कार और बस की आपस में टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दो बच्चों समेत उसके माता पिता मामूली रुप से घायल हो गए। इस दौरान किसी ने कानूनी कार्रवाई नहीं कराई।
बता दें कि गुरुवार की सुबह निजामपुर कट के पास दिल्ली से हापुड़ की ओर आ रही एक इनोवा कार ने किन्हीं कारणों से अचानक ब्रेक ले लिए जिससे पीछे चल रही स्विफ्ट कार के चालक ने भी ब्रेक लगा दिए लेकिन स्विफ्ट के पीछे चल रही बस के चालक से समय पर ब्रेक नहीं लग पाए और बस ने स्विफ्ट को टक्कर मारदी। हादसे में स्विफ्ट ने इनोवा कार को टक्कर मारदी। हादसे के दौरान स्विफ्ट कार में सवार अनीश अहमद, उनकी पत्नी और दो बच्चे मामूली रुप से घायल हो हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार में सवार चारों नोएडा से गढ़ जा रहे थे कि वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान किसी ने भी थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033

































