हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में कई घंटों से लावारिस अवस्था में खड़ी स्कूटी को पुलिस ने रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां स्कूटी शनिवार से खड़ी थी जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में ब्रिजघाट के गंगा घाट पर पक्का प्लेटफार्म बना हुआ है जिसके पीछे खड़ी एक लावारिस स्कूटी पर लोगों की नजर पड़ी। रविवार की सुबह भी स्कूटी जुपिटर वहीं खड़ी रही जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लिया।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























