हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में रविवार की सुबह सड़कों पर कोहरा छा गया जिसकी वजह से तीन वाहन आपस में भिड़ गए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया। आपको बता दें कि रविवार की सुबह जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट इलाके का यह मामला है जहां राहगीरों ने किसी तरह वाहन सवारों को बाहर निकाला।
धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में बृजघाट में सड़कों ने भी कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली जिसकी वजह से दृश्यता पर काफी ज्यादा असर पड़ा। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को पार्किंग लाइट तथा हेड लाइट का प्रयोग कर सड़कों पर उतरना पड़ा। इसी बीच बृजघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर तीन वाहन हादसे का शिकार हो गए। कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी की वजह से यह सड़क हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि किसी वाहन सवार को चोट नहीं आई। हालांकि वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए जिसके बाद यात्री अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए।
आने वाले दिनों में सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। ऐसे में दृश्यता पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। इसी बीच फोग लैंप, पार्किंग लाइट तथा हेड लाइट का प्रयोग करने से हादसों में कमी लाई जा सकती है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























