लड़की को भगाने में मदद करने पर तीन को जेल भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चंडी रोड से एक युवती को भगाने में सहयोग करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मुख्य आरोपी व युवती अभी तक नहीं मिले है। तीन आरोपी गढ़ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र का असगर, चैनापुरी का गुलजार व थाना निवाड़ी के गांव खिदौड़ा का मोहसीन है।
बता दें कि युवती की बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह बता रही है कि मौहम्मद शमीर कुरैशी नामक का युवक उसकी बहन को बहका-फुसला कर ले गया है। सीओ हापुड़ स्तुति सिंह का कहना है कि इस सिलसिले में मुकद्दमा दर्ज कर आऱोपी मौहम्मद शमीर कुरैशी की गिरफ्तार व युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है औऱ सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























