
तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार
हापुड, सीमन/रियाज (ehapurnews.com):पिलखुआ पुलिस ने एक घर में लूटपाट करने के आरोपी तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी फरार है।पुलिस ने लूटपाट की दो बाली,15 सौ रुपए नकद तथा लूटपाट में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने ग्राम परतापुर में हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण, नकदी व घटना में प्रयुक्त कार मिली है।आरोपी थाना हापुड देहात के गांव सुल्तानपुर के श्याम व कपिल तथा लोधी पुर का अमर है,जबकि प्रदीप फरार है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
रिद्धिमा मेकओवर: एक ब्राइडल मेकअप के साथ दो लाइट मेकअप फ्री: 7417707350



































