हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद जिले के तीन एसोसिएट प्रोफेसर का चयन प्राचार्य पद पर हुआ है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा 29 अक्टूबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद साक्षात्कार परीक्षा हुई। इसका परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। 15 दिन के अंदर इंहे नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं।
जानें किनका हुआ चयन:
एसएससी पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुधीर कुमार, डॉ अजीत कुमार और किसान पीजी कॉलेज के डॉ प्रभात कुमार शामिल है। जिले के चार ऐडेड कॉलेज हैं इनमें किसी में भी स्थायी प्राचार्य आयोग से तैनात नहीं है। कार्यवाहक प्राचार्यों के सहारे कॉलेजों का संचालन कराया जा रहा है। जिले से तीन एसोसिएट प्रोफेसर का प्राचार्य पद पर चयन होने से शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। जिसके बाद आयोग से जिले के कॉलेजों में भी प्राचार्य नियुक्त किए जाएंगे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033





























