जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक ने एक दरोगा व दो कांस्टेबल को किया निलम्बित










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अयोध्यापुरी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा व दो कांस्टेबल को कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर निलम्बित कर दिया है और साथ ही चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतें।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ की अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा एक चोरी की बाइक पकड़ी गई है व पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को छोड़ दिया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई जांच में पाया गया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा इस संबंध में अपने थाना प्रभारी व उच्च अधिकारियों को कुछ भी अवगत नहीं कराया गया। पुलिसकर्मियों का यह कृत कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता का द्योतक है।
पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने तत्काल प्रभाव से उ0नि0 सत्येंद्र सिंह(चौकी इंचार्ज अयोध्यापुरी), मु0आ0 560 शैलेंद्र सिंह व आरक्षी 602 रिंकू कुमार को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस कर्मचारीगण/अधिकारीगण से कहा है कि वे ऐसा कोई कृत्य न करें जो विधि के प्रतिकूल हो। विधि के प्रतिकूल कृत्य व तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर







  • Related Posts

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

    Read more

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
    error: Content is protected !!