
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
बृजघाट गंगा पर तीन को डूबने से बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तीर्थ नगरी बृजघाट पर मूर्ति विसर्जन करने आए गाजियाबाद परिवार के तीन लोग गंगा में डूबने से गोताखोरों ने बचा लिए। यह हादसा रविवार की दोपहर का है।
गाजियाबाद से अपने परिवार के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए आए तीन युवक विसर्जन के बाद गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे पानी में जाने से वे डूबने लगे। अचानक हुई इस घटना से घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही वहां मौजूद नाविक और गोताखोर तुरंत हरकत में आए और बहादुरी दिखाते हुए तीनों युवकों को गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
इंस्पेक्टर नीरज कुमार न बताया कि तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बचें।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























