
घर में घुसकर मारपीट के मामले में महिला समेत तीन पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित मोहल्ला गंगानगर निवासी स्वाटी ने महिला समेत कुछ लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। स्वाति की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
स्वाती का आरोप है कि बुधवार की रात मकान का दरवाजा खुला होने पर मेरठ के राजाती निवासी मुन्ना उर्फ गुड्डू, महेंद्री व हेमसिंह जबरन उसके मकान में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज कर उन्हें जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महेंद्री, हेमसिंह, गुड्डू पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























