6 वारंटियों में एक ही परिवार के तीन लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस वारंटियों की धर पकड़ कर रही है। पुलिस ने 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ नगर पुलिस ने गांव कैली के मुकेश शर्मा व कोटला मेवातियान हापुड़ के हारुन को, बाबूगढ़ पुलिस दहेज अधिनियम के तहत गांव नूरपुर बाबूगढ़ के चमन सिंह, बेटे सुधीर कुमार व पुत्रवधु नीतू सिंह को तथा थाना सिम्भावली पुलिस ने ईस्ट दिल्ली दल्लुपुरा के तहत राहुल को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में तारीख पर हाजिर न होने के कारण जारी वारंट के आधार पर वारंटियों की गिरफ्तारी हुई है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205


























