👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव टोडपुर में कैंसर के कारण पिछले 48 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई जिससे गांव में कोहराम मचा है। कैंसर की चपेट में आने से 70 वर्षीय इश्तियाक अहमद, 65 वर्षीय गनी खान और 60 वर्षीय रफीकन को पिछले दिनों ही कैंसर की पुष्टि हुई थी। तीनों का अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा था लेकिन 48 घंटे के अंतराल में मंगलवार की शाम तक तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कई अन्य लोग भी गांव में कैंसर से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि नालों में दूषित पानी आ रहा है जिसके चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























