हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लगातार कोरोना (Corona) संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ने से लोगों में घबराहट बढ़ती जा रही है। बुधवार की देर रात तीन और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होने से मरीजों की संख्या 202 तक पहुंच गई। (ehapurnews.com)
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गढ़मुकतेश्वर ब्लॉक के गांव जखैड़ा के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। यह व्यक्ति मुम्बई से आया था। हापुड़ ब्लॉक के छज्जुपुरा की एक महिला तथा देवलोक कॉलोनी के एक युवक के एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। देवलोक का युवक पहले से कोरोना संक्रमित मरीज का बेटा है। (ehapurnews.com)
जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर अस्थाई सील, सैनिटाईजेशन, चिकित्सीय परीक्षण शुरु कर दिया है।
R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:

























