👁 0 views Views
बिना हेलमेट स्कूटी पर सवार तीन नाबालिग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में यातायात पुलिस लोगों को लगातार नियमों का पाठ पढ़ा रही है। सभी से ट्रैफिक रूल्स का पालन करने की अपील कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। साथ ही नाबालिगों के हाथों में भी वाहनों की चाबी दे रहे हैं। कुछ ऐसे ही तस्वीर नजर आई हापुड़ की गढ़ रोड पर जहां एक स्कूटी पर तीन नाबालिग सवार होकर यात्रा करते हुए दिखाई दिए। ट्रिपलिंग करने वाले नाबालिगों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि माता-पिता लगातार अपने बच्चों की जान जोखिम में डालकर उन्हें वाहनों की चाबी दे रहे हैं जिसके चलते सड़क पर हादसों का खतरा लगातार मंडराता रहता है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























