हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के छोटा मोहल्ला में डेंगू की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। 18 वर्षीय विशाखा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कस्बा धौलाना के छोटा मोहल्ला पहुंचकर परिजनों की जांच की और पड़ोसियों के भी सैंपल लिए। पूरे गांव में डेंगू को लेकर इस समय दहशत का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि हाल ही में मोहल्ला निवासी विशाखा की डेंगू के चलते मौत हो गई। विशाखा बीए के अंतिम वर्ष की छात्रा है जिसकी मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। मौत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम मोहल्ले में पहुंची और मृतक के परिजनों के साथ-साथ पड़ोसियों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इस दौरान एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

































