
महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले तीन पुरुष यात्री गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की आरपीएफ ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए महिला कोच में अवैध रूप से सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने तीन पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया जो नौचंदी एक्सप्रेस के महिला कोच में अवैध रूप से सफर कर रहे थे। इस दौरान आरपीएफ ने सभी को कड़ा सबक सिखाया।
हापुड़ आरपीएफ प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जैसे ही हापुड़ के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची गाड़ी संख्या 14042 नौचंदी एक्सप्रेस की महिला कोच में टीम ने अभियान चलाया और अवैध रूप से यात्रा करते तीन पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































