गौकश के कब्जे से तीन जिंदा प्रतिबंधित पशु बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने एक शातिर गौकश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन जिंदा पशु, एक तमंचा, कारतूस, तथा गौकशी में प्रयुक्त औजार तथा एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि थाना सिम्भावली पुलिस गांव बड्डा की ओर जाने वाले बम्बे के पास गश्त कर रही थी कि एक शातिर गौकश को पुलिस ने धर दबोचा।
जिसकी पहचान थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अल्लाहबख्शपुर के बिलाल के रुप में की गई है, जो अब सिम्भावली की गंगाविहार कालोनी में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन जिंदा प्रतिबंधित पशु, तमंचा व कारतूस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरे, तथा बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गौकशी करना स्वीकार किया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065



























