हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी अमजद ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे एक युवक ने तीन लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदू नंगला निवासी एक युवक से अमजद की मुलाकात हुई। आरोपी सिंभावली में हरोड़ा मोड पर एक किराए के मकान में रह रहा है। तीन साल पहले हुई मुलाकात के बाद आरोपी ने कहा कि वह बेरोजगार युवाओं को दुबई भेज कर नौकरी दिलाने का काम करता है। उसके बाद अमजद भी आरोपी की बातों में आ गया। उसके बाद उसने आरोपी युवक को 1.70 लाख रुपए दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने टिकट, वीजा समेत अन्य दस्तावेजों के लिए 1.47 लाख मांगे। वह भी उसने आरोपी के बैंक खाते में डलवा दिए लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। पीड़ित में न्याय की गुहार लगाई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























