हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में बाइक के बैग में रखे तीन लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर निवासी सतवीर सिंह का कहना है कि शुक्रवार को उन्होंने जिला सहकारी बैंक से तीन लाख रुपए की नकदी निकाली. पैसे और दस्तावेज बाइक के बैग में रख दिए. इस दौरान वह अंबेडकर गेट के पास कुछ सामान खरीदने के लिए रुके. जब वह वापस घर लौटे तो देखा कि बाइक के बैग से नकदी और दस्तावेज गायब थे. सतवीर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626























