हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी के पास रविवार की देर रात दो कारों की आमने सामने भिड़ंत होने से तीन लोगों की जान चली गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
बता दें कि गाज़ियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव ढाबरसी निवासी छह लोग कार में सवार होकर मेरठ के किठौर में आयोजित एक निकाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. कार में नन्ही, शाहीन, जहीर, मुबारिक, साजिदा और आहान सवार थे. जब गाड़ी सरावनी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक कार से उसकी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि जहिर, नन्ही और शाहीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मुबारिका, साजिदा और आहान गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711

























