👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई जिसमें बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
बता दें कि सुभाष पुत्र सतपाल निवासी सिमरौली अपनी बाइक पर सवार होकर जैसे ही बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पहुंचा तो छावनी में एक बाइक की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार 65 वर्षीय मनीराम तथा मनीराम की पत्नी माया देवी सवार थे। सड़क हादसे में बाबूगढ़ निवासी दंपति भी घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।




























