
👁 19 views Views
गाड़ी व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में रविवार को गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
मामला कपूरपुर क्षेत्र की गुलावठी मसूरी रोड का है जब समाना चौकी के पास बाइक और गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जिनमे से एक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया जबकि दो का उपचार हापुड़ में जारी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





























