हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के सामने कार और एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का है जहां गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एंबुलेंस मुड़ रही थी इसी दौरान हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जा रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान कार में सवार तीन लोग घायल हो गए जबकि गाड़ी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























