हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था में हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिनका आईसीयू में उपचार जारी है।
आपको बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला गांधी विहार निवासी शुभम अपनी मां सुमंतरा के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ शहर की ओर आ रहा था। बाइक शुभम चला रहा था। जैसे ही बाइक हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित साइलो चौकी द्वितीय के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक को नोएडा निवासी साकिर चला रहा था जो कि हापुड़ से मेरठ जा रहा था। हादसा इतना ज़बरदस्त था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625


























