👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर एक ऑटो को कार ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार दो महिलाएं और ऑटो चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को ज्यादा चोट तो नहीं आई लेकिन ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।
मामला सोमवार की शाम का है जब मोदीनगर की ओर से एक ऑटो हापुड़ की ओर आ रहा था। शहर पहुंचने से पहले ही ऑटो में पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार दी। ऑटो में तीन सवारियां और एक चालक सवार थे। टक्कर लगते ही ऑटो में बैठी सवारियों को बड़ी तेज झटका लगा जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।
































