ओयो समेत तीन होटल संचालकों पर मुकदमा, खेतों में अंडरग्राउंड तार डाल हो रही थी बिजली चोरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बिजली चोरों ने बिजली चोरी करने का एक ऐसा रास्ता निकाला जिसे समझने में बिजली विभाग के भी पसीने छूट गए. खेतों में अंडरग्राउंड तार डालकर होटल में बिजली चोरी कर विद्युत उपकरणों को चलाया जा रहा था. करीब 200 मीटर का एक तार अंडरग्राउंड डालकर चोरी की जा रही थी जिसे विद्युत विभाग की टीम ने ढूंढ निकाला और तीन होटल मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.
मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित बदनौली गांव के पास छापा मारा. बिजली विभाग की टीम में अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन, एसडीओ, विजिलेंस की संयुक्त टीम मौजूद थी. मोदीनगर रोड पर संचालित बाकी बिहारी रेस्टोरेंट्स, ओयो होटल व चौधरी होटल निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी करते पाए गए जहां तीनों होटल संचालकों पर मुकदमा लिखा गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांके बिहारी रेस्टोरेंट्स और इसी के अंदर चल रहे ओयो होटल पर बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा जहां जांच में बिजली चोरी सामने आई लेकिन बिजली चोरी का तरीका ढूंढने में अधिकारियों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जांच में सामने आया की करीब 200 मीटर के एक अंडरग्राउंड तार के जरिए बिजली चोरी की जा रही है जो होटल के पीछे ट्रांसफार्मर से जुड़ा था जिसके जरिए सात एसी, फ्रिज, पंखे, आरओ समेत कई विद्युत उपकरण चलाए जा रहे थे. वहीं बाकी बिहारी होटल के पास स्थित चौधरी होटल पर भी बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी गई. तीनों होटल संचालकों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है.

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

अंटी में चाकू रखना स्वीकारा,सजा मिली 19 दिन की व अर्थदण्ड

🔊 Listen to this अंटी में चाकू रखना स्वीकारा,सजा मिली 19 दिन की व अर्थदण्ड हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध चाकू रखने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी…

Read more

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

🔊 Listen to this हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोबाइल मार्केट में मोबाइल खरीदने पहुंचे एक युवक ने पेमेंट का…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंटी में चाकू रखना स्वीकारा,सजा मिली 19 दिन की व अर्थदण्ड

अंटी में चाकू रखना स्वीकारा,सजा मिली 19 दिन की व अर्थदण्ड

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
error: Content is protected !!