👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे व तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए है।आरोपी हापुड के मजीदपुरा के साबिर व शबदर तथा बिजनौर हलदर का सलीमखान है।पुलिस ने तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
































