👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :
भारतीय जनता युवा मोर्चा के हापुड़ जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने शुक्रवार को सागर प्रजापति को जिला शोध प्रमुख, नितेश पंडित को जिला नीति प्रमुख और तुषार अग्रवाल को जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है. जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
बता दें कि युवा मोर्चा हापुड़ के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी ने सागर प्रजापति, नितेश पंडित तथा तुषार अग्रवाल को भारतीय जनता युवा मोर्चा हापुड़ में अहम जिम्मेदारी सौंपी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. तीनों पदाधिकारियों का जगह-जगह स्वागत किया गया.
































