हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सांपों के निकालने का सिलसिला जारी है। अब सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में मंगलवार को ट्यूबवेल की होद में एक सांप मिलने से ग्रामीण में हड़कंप मच गया जिसके बाद सांप को बाहर निकाला गया और जंगलों की में छोड़ा गया। बता दें कि मंगलवार की सुबह एक किसान खेतों में पानी डालने के लिए अपने ट्यूबेल पर पहुंचा। गांव बक्सर का किसान जब खेतों पर पहुंचा तो देखा कि ट्यूबवेल की होद में एक 3 फीट लंबा सांप तैर रहा है। सांप को देखकर ग्रामीण के होश उड़ गए और उसने सांप को बाहर निकालकर जंगलों में छोड़ दिया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390


























