👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर में सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान तीन डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले। वहीं एक एएनएम भी नदारत मिली। सीएमओ ने हाजिरी रजिस्टर मांगते हुए ड्यूटी से नदारत चारों की अनुपस्थित लगाई और वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। सीएमओ का कहना है कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्होंने औचक निरीक्षण किया था जिसमें तीन डॉक्टर और नर्स मौके पर नहीं मिले। ऐसे में उनकी गैर हाजिरी लगाकर वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























