तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्थित ब. एड द्वितीय वर्ष के छात्र- छात्राओं का तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप (Theme: Adventure Oasis and Title :Explore The Culture of North East,26 फरवरी से 28 फरवरी तक ) का प्रारंभ हुआ। संस्थान की प्राचार्या डॉ पूनम नागर, निदेशक डॉ पवन तोमर , हिंदुस्तान स्काउट गाइड सेक्रेटरी डॉ मनोज सिंधी, एकेडमिक कॉर्डिनेटर रुचि शर्मा, बीएड सहायक अध्यापिका मोनिका शर्मा, विकी चपराना ने मिलकर झंडारोहण किया। संस्थान की प्राचार्या डॉ पूनम नागर ने उपस्थित भावी शिक्षक -शिक्षिकाओ को कैंप का महत्व बताते हुए उन्हे बहुत सारी शुभकामनाएं दी | कैंप संयोजक डॉ मनोज सिंधी के माध्यम से बच्चों को स्काउट एंड गाइड का हमारे जीवन में क्या महत्व है और स्काउट एंड गाइड कैंप से हम क्या सीखते हैं उसकी जानकारी दी । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ पवन तोमर जी ने सभी छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी और इस कैंप से कुछ सीखने के लिए उन्हे प्रेरित किया ।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































