हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर नगर पालिका परिषद हापुड़ जल्द ही तीन करोड़ की लागत से नाले का निर्माण करेगा जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिले। जलभराव की समस्या से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने यह कदम उठाया है और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। सुप्रीम पेट्रोल पंप से ततारपुर बाईपास तक करीब 1650 मीटर लंबे आरसीसी नाला बनाया जाएगा जिसमें तीन करोड रुपए की लागत आएगी जबकि रेलवे लाइन से सुप्रीम पेट्रोल पंप तक करीब 15 सौ मीटर लंबे नाले का निर्माण पहले ही हो चुका है। शेष मार्ग पर नाले का निर्माण होने से लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने बताया कि नाले के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है जिसे हरी झंडी मिलने के पश्चात टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























