हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने भूसा चोरी की एक घटना का खुलासा कर माल सहित तीन बदमाशों को धर दबोचा। बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया 15 कुन्तल भूसा, घटना में प्रयुक्त गाडी (छोटा हाथी) व 03 अवैध चाकू बरामद किए हैं।आरोपी थाना किठौर के गांव शाहजहांपुर का साजिद,ललियाना का गुलफाम, स्याना का माजिद हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

























