हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तक जनपद हापुड़ में तीन कोरोना मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। हापुड़ के ब्लॉक सिंभावली के गांव बक्सर में दो तथा ब्लॉक सिंभावली के गांव वैट में एक कोरोना मरीज मिला है। फिलहाल प्रशासन ने प्रभावित इलाके को नियंत्रण में लेकर अस्थायी रुप से सील कर दिया है तथा सैनिटाईजेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी है।


























