हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव सपनावत निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा इन दिनों बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं जिससे कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतकर वह जिले का नाम रोशन करें. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा के नेतृत्व में 6 वर्षीय कन्हैया, 8 वर्षीय यश, 10 वर्षीय काजल दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं. कठिन चुनौतियों को पार कर हाल ही में यश और कन्हैया ने गुरुग्राम में आयोजित एक प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाते हुए जिले का नाम रोशन किया.
बता दें कि काजल पुत्री विनोद राणा 100 मीटर, कन्हैया पुत्र विनोद राणा 100 मीटर और यश इन दिनों 200 और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं जिनका मकसद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जीत हासिल करना है. इसके लिए दिन-रात तीनों कड़ा परिश्रम कर मेहनत कर रहे हैं और विनोद राणा तीनों को जबरदस्त ट्रेनिंग दे रहे हैं.
































