👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने के इरादे से एकत्र हुए तीन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हथियार व औजार बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान पिलखुवा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गैस एजेंसी के निकट नलकूप पर बदमाश एकत्र हो रहे है। पुलिस ने सूचना पर छापा मार कर तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, हथौड़े, पेचकस आदि बरामद किए है। आरोपी पिलखुवा के संजय, जुबैर व शाकिब है। आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

ईद उल-अज़हा पर सभी क्षेत्रवासियों को केयर हॉस्पिटल की ओर से हार्दिक बधाई

































