
Vector illustration of a bus driver.
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के एआरएम रणजीत सिंह ने शहर के अंदर से रोडवेज बसें नहीं संचालित करने पर तीन बसों के चालक परिचालकों पर जुर्माना लगा दिया है। इन पर 200-200 रुपये का जुर्माना लगा है। कार्रवाई से चालक परिचालकों में खलबली है।
शहर के अंदर से रोडवेज बसें संचालित करने के आदेश हैं। इस संबंध में पूर्व में एआरएम द्वारा सभी चालक परिचालकों को निर्देशित किया गया था कि वह रोडवेज बसों को शहर के अंदर से ही संचालित करें। बएआरएम की टीम ने तीन रोडवेज बसों को बाईपास से बसें ले जाते हुए पकड़ा है। जिसके चालक परिचालकों पर एआरएम ने 200-200 रुपये का जुर्माना लगा दिया है। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि शहर के अंदर से ही रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































