
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले से एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक मोहल्ले की रहने वाली युवती 24 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई जिसकी सूचना युवती की मां ने पुलिस को दी। जांच में पता चला कि देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर के प्रह्लाद ने युवती का अपहरण किया है। उसके साथ उसके मोहल्ले के लोकेश व बृजेश भी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































