
अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सीतादेई में अधिवक्ता नितिन कुमार के साथ गांव के ही विशाल, अमित, संदीप ने मार पिटाई की। मामले में अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नितिन कुमार ने बताया कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। वह शुक्रवार की सुबह दुकान की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में अमित, विशाल और संदीप ने उन्हें रोक लिया। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब नितिन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग उन्हें धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जिन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों की प्रक्रिया पूरी ना हो पाने के कारण जमानत नहीं दी गई।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053






























