👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमे तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार देहरा रजवाहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एक फैक्ट्री के सामने यह सड़क हादसा हुआ जहां दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान तीन लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका उपचार चल रहा है।
SPECIAL DISCOUNT: कपड़ों पर 50% तक की छूट: 9410442142





























