डीएम मेधा रूपम के तीन बड़े एक्शन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम का निरीक्षण का दौर लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार को निरीक्षण पर निकली मेधा रूपम ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन के वेतन रोकने के आदेश दिए.
पहला एक्शन:
जिलाधिकारी ने प्रातः 9:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कस्तला कासमाबाद का निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा बंद पाया गया निरीक्षण के समय डॉ कपिल गौतम, डॉ सुषमा व फार्मेसिस्ट नीलम सचान अनुपस्थित पाए गए. मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थित चिकित्सकों व फार्मासिस्ट के वेतन रोकने के आदेश दिए गए.
एक्शन: 2
जिलाधिकारी महोदया द्वारा विकास खंड सिंभावली का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय जितेंद्र बंसल जे. ई एमआई अनुपस्थित पाए गए. खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अमित कुमार कनिष्ठ लिपिक अनुपस्थित पाए गए. अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के आदेश दिए गए.
एक्शन: 3
विकास खंड सिंभावली में श्री प्रवेश गिरी पंचायत सहायक ग्राम फरीदपुर गोसाई व नमिता पंचायत सहायक ग्राम गोहरा आलमगीरपुर, ललिता पंचायत सहायक ग्राम मुरादपुर निजामपुर, शारिब तोमर पंचायत सहायक ग्राम राजपुर, शिखा पंचायत सहायक ग्राम शरीफ पुर द्वारा दिनांक 25-4-2022 को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई. अतः इन्हें अनुपस्थित मानते हुए वेतन काटने के आदेश दिए गए.

विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711







Related Posts

पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

🔊 Listen to this पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अल्वी नगर में…

Read more

नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

🔊 Listen to this नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूपीएसआईडीसी फेस-2 की फैक्ट्री में संचालित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

पिलखुवा: गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को जमकर पीटा, पेचकस से किया हमला

नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

नियमों के विपरीत चल रही फैक्ट्री हुई सील

हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब

हापुड की मानसी वर्मा को ‘मिस रनवे स्टार’ का खिताब

नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
error: Content is protected !!