👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406/420/120बी व 411 से जुड़े एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से करीब 12 लाख रूपये कीमत की एक टन पतोजडी यानी पशुओं के अवशेष व घटना में प्रयुक्त आयशर कैंटर बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मेरठ का वसीम, बिलाल तथा रिहान है जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है


























