हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के इरादे से एक स्थान पर एकत्रित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने यूपीएसआईडीसी के प्रथम फेस में एक स्थान पर छापा मार कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी शेखपुर खिचरा का शहजाद, व राशिद तथा डहाना का मनोज है। पुलिस ने शहजाद के कब्जे से तमंचा व कारतूस तथा मनोज के कब्जे से चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























